scriptराहुल गांधी की ताजपोशी पर ऊर्जा मंत्री ने कसा तंज | up power minister shrikant sharma slams rahul gandhi | Patrika News

राहुल गांधी की ताजपोशी पर ऊर्जा मंत्री ने कसा तंज

locationमथुराPublished: Dec 09, 2017 07:08:34 pm

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ये तो पहले से ही तय था कि राजा का बेटा ही राजा बनता है।

shrikant sharma
मथुरा। कांग्रेस में राहुल गांधी की ताजपोशी पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये तो पहले से ही तय था कि राजा का बेटा ही राजा बनता है। राहुल गांधी को ताजपोशी मुबारक हो। श्रीकांत शर्मा ने गुजरात में भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि 18 राज्यों में केसरिया झंडा लहरा रहा है। जिन्होंने इस देश को गुमराह किया, उन लोगों को जनता ने नकारा है।

इस कार्यक्रम में की शिरकत
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार को मथुरा आए थे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बात उन्होंने वैटनरी कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में आए श्रीकांत शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर उनके सम्मान किया गया।
18 राज्यों में लहरा रहा केसरिया
मीडिया से रूबरू होते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार है। सरकार का उद्देश्य गरीब का कल्याण करना है। सरकार को जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी वजह से आज 18 राज्यों में केसरिया झंडा लहरा रहा है। जिन्होंने देश को गुमराह किया उन लोगों को जनता ने नकार दिया है। गुजरात में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा हमेशा से ही भ्रष्टाचार रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत हुई। गुजरात में भी जीत तय है।

‘बिजली के दाम बढ़ाने में दुख होता है’
बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमें बहुत दुख होता है बिजली के दाम बढ़ाने में, लेकिन फिर भी सरकार महंगी बिजली ख़रीद कर सस्ती दरों पर सभी को बिजली दे रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी केवल गाल बजाने का काम रहे है। उन लोगों ने न तो गांव को बिजली दी और न किसान को। केवल अपना ही सोचा और किसी के बारे में नहीं सोचते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो