scriptचार दिन पूर्व घर से गायब बच्चा दिल्ली में मिला, पूछताछ में बताया कुछ ऐसा जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान | 11 years old child left home due to family pressure of 93 percent mark | Patrika News
मथुरा

चार दिन पूर्व घर से गायब बच्चा दिल्ली में मिला, पूछताछ में बताया कुछ ऐसा जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान

10 अक्टूबर को घर के बाहर से गायब हो गया था बच्चा।

मथुराOct 14, 2019 / 01:13 pm

suchita mishra

मथुरा पुलिस

मथुरा पुलिस

मथुरा। चार दिन पहले घर से गायब हुए बच्चे को मथुरा पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ में बच्चे ने कुछ ऐसी बातें बतायी हैं जो हैरान करने वाली हैं। फिलहाल बच्चे को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
यह भी पढ़े: बेटी को आंचल में छिपाकर लकड़बग्घे से भिड़ गई मां, हमले में हुई घायल, जानिए पूरा मामला!

ये था मामला
10 अक्टूबर को थाना हाईवे क्षेत्र के रोडवेज कॉलोनी, गिरधरपुर रोड कावेरी कुंज वाली गली निवासी 11 वर्षीय शिवम पुत्र महेंद्र सिंह फौजी घर के सामने से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने शिवम को काफी ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। रविवार दोपहर पुलिस ने शिवम को दिल्ली से सकुशल बरामद किया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बच्चे का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वो खुद घर से चला गया था। दरअसल उसके एग्जाम का रिजल्ट आने वाला था और बच्चा पढ़ाई में थोड़ा सा कमजोर है। बच्चे का कहना है कि उसके परिजन उस पर 93 प्रतिशत अंक लाने का दबाव बना रहे थे। इस कारण वो परेशान था।

Home / Mathura / चार दिन पूर्व घर से गायब बच्चा दिल्ली में मिला, पूछताछ में बताया कुछ ऐसा जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो