scriptतीन लाख निरंकारी भक्त करेंगे 1166 अस्पतालों की सफाई | 3 lakh Nirankari devotees will clean 1166 hospitals | Patrika News

तीन लाख निरंकारी भक्त करेंगे 1166 अस्पतालों की सफाई

locationमथुराPublished: Feb 22, 2020 02:13:25 pm

प्रवक्ता किशोर स्वर्ण ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 66वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

तीन लाख निरंकारी भक्त करेंगे 1166 अस्पतालों की सफाई

तीन लाख निरंकारी भक्त करेंगे 1166 अस्पतालों की सफाई

मथुरा। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 23 फरवरी रविवार को एक ऐसा सफाई अभियान चलाया जायेगा, जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा, जिसके अंतर्गत देश के लगभग साढ़े तीन लाख निरंकारी भक्त देशभर के 1166 सरकारी अस्पतालों की सफाई करेंगे। इस देशव्यापी सफाई अभियान का ब्रज के एक हजार निरंकारी भक्त भी हिस्सा बनेंगे।
यह भी पढ़ें

VIDEO: मामूली विवाद में BSF जवान सहित पूरे परिवार की पिटाई, लाइसेंसी रायफल छींन ले गए आरोपी

स्थानीय प्रवक्ता किशोर स्वर्ण ने बताया कि मथुरा जिले के तीन अस्पताल चुने गए हैं। कोसीकलां का शेरगढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा फरह के पं.दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ होली गेट स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में 23 फरवरी रविवार को सुबह 8 से सफाई अभियान शुरू होगा। इसके लिए मथुरा के जोनल इंचार्ज हरविंद्र कुमार अरोड़ा ने शनिवार को निर्देश देकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है।
यह भी पढ़ें

सेना भर्ती रद्द होने से मायूस हुए अभ्यार्थी

स्वच्छता अभियान के उपरांत दोपहर 12 बजे से मथुरा हाईवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर सत्संग होगा, जिसमें बाबा हरदेव सिंह जी के विचारों और प्रसंगों को व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जायेंगे और वृक्षारोपण भी होगा।
यह भी पढ़ें

21 मन अबीर-गुलाल से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर खेली जाएगी लठामार होली

प्रवक्ता किशोर स्वर्ण ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 66वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने 36 वर्षों तक निरंकारी मिशन का सद्गुरु रूप में मार्गदर्शन किया और 13 मई 2016 को अपने नश्वर शरीर का त्याग किया। बाबा हरदेव जी कहा करते थे कि – प्रदूषण अंदर का हो या बाहर का, दोनों ही हानिकारक हैं।
यह भी पढ़ें– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मेयर भेंट करेंगे 12 इंच की चांदी की चाबी

गौरतलब है कि संत निरंकारी मिशन के चौथे मार्गदर्शक बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने सत्य, प्रेम, भाईचारे और एकत्व का संदेश दिया। आपकी शिक्षाओं ने समाज को एक नई दिशा दी, आपने केवल निरंकारी जगत पर ही नहीं बल्कि संसार के हर वर्ग पर गहरा प्रभाव छोड़ा और सबको परमतत्व निरंकार परमात्मा के साथ जोड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो