script

बारिश के दौरान यमुना में नहाने गए चार दोस्त डूबे, तीन की किशोरों की मौत

locationमथुराPublished: Jul 31, 2021 01:32:32 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

मामला सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल बैराज का है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

photo6064168182282824945.jpg
मथुरा। यमुना में नहाने गए चार दोस्त नहाते समय डूब गए। यमुना में चारों किशोरों को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो नाविक डूब रहे किशोरों की तरफ दौड़ पड़े। नाविकों के द्वारा एक किशोर को सकुशल यमुना में से बचा लिया गया। तीन किशोरों की यमुना में डूबने के कारण मौत हो गई। कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों मृतकों के शवों को यमुना में से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें

अब से सोमवार को रहेगी बंदी, वीकेंड लॉकडाउन में बदलाव के जानें अपडेट

जानकारी के अनुसार जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल बैराज पर शुक्रवार की शाम को चार दोस्त यमुना में नहाने के लिए उतरे। बारिश के चलते चारों किशोर यमुना के गहरे पानी में चले गए। चारों किशोरों को डूबता देख नाविकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। नागरिकों के द्वारा प्रमोद उम्र करीब 12 वर्ष निवासी औरंगाबाद को सकुशल समय रहते बचा लिया गया। जबकि प्रमोद के 3 साथी यमुना में ही डूबे रहे और शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद कमल पुत्र बैजनाथ उम्र 11 वर्ष, रिहान उम्र क़रीब 14 वर्ष और सुफियान निवासी औरंगाबाद के शव पुलिस ने यमुना में से बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें

रात में आईजी करते हैं एक लड़की को फोन, पिता ने सीएम योगी से लगायी गुहार

यमुना में डूबने की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजन यमुना की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग यमुना के गोकुल बैराज पर एकत्रित हो गए। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि चार युवक यमुना में नहाने के लिए गए थे जिनमें तीन की डूब जाने के कारण मौत हो गई। एक किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो