11000 दीपों से रोशन हुआ निधिवन :प्राकट्य उत्सव पर लुधियाना के भक्तों ने 11 हजार दीपक जलाए। 5100 दीपक बांके बिहारी मंदिर पर जबकि 6100 दीपक निधिवन में जलाए। भक्त मंडल के सदस्य कपिल दुआ, अंकुर थापर, अरुण जौहर और सौरभ आहूजा ने 60 से 70 भक्त बांके बिहारी मंदिर में दीपक जलाते हुए नजर आए। वृंदावन में आज बांके बिहारी का प्रकाट्य उत्सव मनाया गया। शहद और बुरा से अभिषेक किया गया। कृष्ण के बाल रूप को विशेष पीले रंग की पोशाक पहनाई गई। इसकी कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। इतना ही नहीं अमेरिका में रहने वाले भक्त अभिषेक ने बांके बिहारी के लिए 251 डॉलर की माला भेजी है। भक्तों ने लगाए जयकारे: भगवान बांके बिहारी जी की प्राकट्य स्थली का अभिषेक होते ही भक्त आनंदित हो उठे। पूरा मंदिर भगवान बांके बिहारी लाल के जयकारों से गूंज उठा। अभिषेक के बाद मंदिर के पुजारियों ने प्राकट्य स्थली की आरती की। इसके बाद भक्त बधाई देने लगे। शाम को होगी भजन संध्या: भगवान बांके बिहारी को बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चलेगा। शाम को निधिवन में भजन संध्या होगी। इसमें गायिका पूनम दीदी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके बाद देर रात आतिशबाजी की जाएगी।