scriptहैवानियत : दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मासूम का कत्ल, सहेली का आरोपित मामा फरार | 9 years missing girl raped before murder in mathura | Patrika News

हैवानियत : दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मासूम का कत्ल, सहेली का आरोपित मामा फरार

locationमथुराPublished: Sep 02, 2020 03:47:18 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– मथुरा के यमुनापार थाना क्षेत्र का मामला- आरोपित को तलाश रहीं पुलिस टीमें- पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी 9 साल की मासूम

हैवानियत : दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मासूम का कत्ल, आरोपित सहेली का मामा फरार

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मथुरा. यमुनापार थाना क्षेत्र में 09 साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद बेरहमी से कत्ल की पुष्टि हुई है। सोमवार की शाम वह दुकान पर सामान लेने गई थी। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन सफल नहीं हुए। रात में ही परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। मंगलवार सुबह खेत में खून से लथपथ मासूम का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
9 साल की बच्ची अपनी 8 साल की सहेली के साथ गांव के ही दुकान पर समान लेने गई थी। इसके बाद जब वह वापस घर नहीं लौटी। ग्रामीणों के मुताबिक, वह आखिरी बार सहेली के मामा के साथ देखी गई थी। जिसका नाम बनवारी है और वह छाता इलाके के रहने वाला है। वारदात के बाद से वह फरार है। बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो