script10 November 2018 Aaj Ka Rashifal : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, किस पर रहेगी शनि की कृपा, किसको मिलेगा दंड | aaj ka rashifal 10 november saturday dainik horoscope zodiac sign | Patrika News

10 November 2018 Aaj Ka Rashifal : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, किस पर रहेगी शनि की कृपा, किसको मिलेगा दंड

locationमथुराPublished: Nov 10, 2018 05:43:43 pm

Submitted by:

suchita mishra

10 November 2018 Today Daily Horoscope, आज का दैनिक राशिफल, Aaj Ka Rashifal, आज का दिन मेष, वृषभ, सिंह आदि तमाम राशियों के लिए अच्छा रहेगा, इन पर बरसेगी शनि की कृपा

rashifal

rashifal

आज शनिवार का दिन है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है। कर्म के अनुसार कर्मफलदाता शनि लोगों को दंडित करते हैं, साथ ही पुरस्कृत भी करते हैं। ज्योतिषाचार्य नरेंद्र गोस्वामी से जानते हैं आज का राशिफल और देखते हैं किस पर शनि की कृपा होगी और किसका दिन मुश्किलभरा हो सकता है।
मेष: आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। विदेश जाने अभिलाषी हैं तो ये इच्छा पूरी हो सकती है। यात्रा में धन व्यय का योग है। नौकरीपेशा वाले हैं तो लाभ मिलेगा।

वृषभ: दोस्तों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में संतोष और आनंद रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
मिथुन: स्वास्थ्य खराब होने के कारण धन व्यय हो सकता है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। घर में मनमुटाव हो तो ज्यादा तर्क करने से बचें ताकि संबन्धों पर गलत फर्क न पड़े। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे।
कर्क: इस राशि के लोगों शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। किसी भी तरह के लेनदेन से बचें। स्नेहीजनों का शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह: अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में आनंदमय माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।
कन्या: सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार में साझेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दांपत्य जीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। धन लाभ होगा।

तुला: नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मां की तबियत का खयाल रखें। वाद विवाद से बचें। अधिक धन व्यय से बचें। अनिद्रा आपको परेशान कर सकती है।
वृश्चिक: नए कार्यों की शुरुआत होगी और सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से शांति मिलेगी। व्यापार-धंधे में लाभ होगा। मित्रों, स्वजनों और भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी।
धनु: बीमार रहते हैं तो तबियत में सुधार की उम्मीद है। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभ होगा। इससे घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के संबंध में समस्याएं आ सकती हैं। स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। हालांकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। शेयर-सट्टा आदि से पूरी तरह दूर रहें।
कुंभ: वाणी पर संयम रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी भरोसेमंद की राय जरूर लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नकारात्मक विचार को दूर रहें। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी।

मीन: भाग्य आपके साथ रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो