script22 February 2019 Aaj Ka Rashifal : धनु को कारोबार में होगा बड़ा फायदा, मीन को मिलेंगे सुखद परिणाम, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन | Aaj ka rashifal 22 feb 2019 dainik horoscope according to zodiac sign | Patrika News

22 February 2019 Aaj Ka Rashifal : धनु को कारोबार में होगा बड़ा फायदा, मीन को मिलेंगे सुखद परिणाम, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

locationमथुराPublished: Feb 22, 2019 11:37:37 am

Submitted by:

suchita mishra

22 February 2019 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope, Rashifal, 22 फरवरी 2019 शुक्रवार के दिन धनु और मीन राशि वालो को मिलेंगे सुखद परिणाम, जानिए आज की सभी राशियों का दैनिक राशिफल

मेष (Aries)

मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

वृष (Taurus)

आत्मविश्वास में कमी आयेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है।
मिथुन (Gemini)

आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क (Cancer)

मन में निराशा के भाव रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह (Leo)

कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या (Virgo)

मानसिक शान्ति तो रहेगी। परन्तु बातचीत में संयुक्त रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra)

आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpius)

पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु (Sagittarius)

कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मकर (Capricornus)

वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)

अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा,परन्तु नोकझोंक भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन (Pisces)

सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो