scriptदैनिक राशिफल 20 नवंबर 2018 : मंगलवार को ये राशियां करेंगी छोटे से उपाए तो मिलेगा हनुमानजी का विशेष फल | aaj ka rashifal leo sagittarius zodiac sign on 20 november 2018 | Patrika News

दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2018 : मंगलवार को ये राशियां करेंगी छोटे से उपाए तो मिलेगा हनुमानजी का विशेष फल

locationमथुराPublished: Nov 20, 2018 01:00:10 pm

२० नवंबर २०१८ आज का राशिफल : मंगलवार के दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई श्री गणेश को चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है।

rashifal news, horoscope news, Agra news, Latest news, Agra news in hindi,agra ki news, today rashifal news

aaj ka rashifal

मथुरा। मंगलवार के दिन किसी देवी मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। पांच मंगलवार तक ऐसा करने से धन के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाएगी। मन की शांति के लिए पांच लाल फूल किसी मिट्टी के पात्र में गेहूं के साथ रखकर घर की छत के पूर्वी कोने में मंगलवार को ढंक कर रखें और अगले मंगलवार तक उसे छुए नहीं। अगले मंगलवार को सारे गेहूं छत पर फैला दें और फूलों को घर के मंदिर में रख लें। आपके जीवन के सारे तनाव दूर होंगे और शांति आप खुद महसूस करेंगे। मंगलवार को हनुमान मंदिर में नारियल रखना अच्छा माना जाता है।
आज का राशि फल

मेष
मानसिक शान्ति तो रहेगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

वृष
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों में सम्बन्धों में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान अभी रहेंगे।
मिथुन
कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कर्क
मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।
सिंह
मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है।

कन्या
किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खान-पान में रुची रहेगी। परन्तु स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है।
तुला
स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है।

वृश्चिक
नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
धनु
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सन्तोषजनक स्थिति रहेगी। परन्तु स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।

मकर
जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता-पिता को सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
कुंभ
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भेदभाव रहेंगे। परन्तु पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मीन

स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो