scriptआज का राशिफल: मकर संक्रांति के दिन तुला को मिलेगा उपहार तो वृश्चिक को शुभ समाचार, कन्या राशि वाले निवेश से बचें… | Aaj ka rashifal makar sankranti 15 jan 2019 dainik horoscope zodiac | Patrika News

आज का राशिफल: मकर संक्रांति के दिन तुला को मिलेगा उपहार तो वृश्चिक को शुभ समाचार, कन्या राशि वाले निवेश से बचें…

locationमथुराPublished: Jan 15, 2019 10:11:14 am

Submitted by:

suchita mishra

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Rashifal

Rashifal

Aries (मेष)

सितारे आपके कुछ काम पूरे करवा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपकी पहचान का दायरा बढ़ सकता है और आप हिम्मत से काम कर सकेंगे।

Taurus (वृष)
मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। व्‍यर्थ के वाद विवाद में न पड़ें। कला व साहित्‍य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं। पूजा पाठ, भजन कीर्तन में मन लगेगा।
Gemini (मिथुन)
संतान पर अध्‍ययन का अधिक दबाव न बनाएं। दैनिक कामकाज में रुकावटें आएंगी। किसी भी दस्‍तावेज पर पढ़े बिना हस्‍ताक्षर न करें। वित्‍तीय पक्ष सामान्‍य रहेगा। उच्‍चाधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे।

Cancer (कर्क)
जोश व उत्‍साह से प्रत्‍येक काम को निपटाएंगे। अधिकारी आपको कोई नई जिम्‍मेदारी सौंप सकते हैं। किसी महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्‍यापार में हानि के योग हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
Leo (सिंह)
घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। लंबी यात्रा पर जाना अर्थ लाभ दे सकता है। आध्‍यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे। व्‍यापार में तेजी आएगी। सेहत सामान्‍य।
Virgo (कन्या)
निवेश से अर्थ हानि हो सकती है। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्‍यक्ति से मुलाकात हाे सकती है। परिवार के बुजुर्ग का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। यात्रा से लाभ।
Libra (तुला)
किसी से उपहार मिल सकता है। बच्‍चों के हित में निर्णय लेंगे। यात्रा के दौरान अप्रिय घटना घट सकती है। व्‍यापार में अप्रत्‍याशित लाभ की संभावना है। कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।

Scorpio (वृश्चिक)
कहीं से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विरोधी परास्‍त होंगे। आय बढ़ने की पूरी संभावना है। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। यात्रा शुभ व आनंदपूर्ण रहेगी।
Sagittarius (धनु)
घर में भौतिक सुख सुविधाओं का सामान खरीद सकते हैं। परिवार में भावनात्‍मक मजबूती का अहसास होगा। व्‍यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कम ध्‍यान देंगे। सेहत सामान्‍य।

Capricorn (मकर)
पुराने रुके काम में गति के आसार हैं। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। निवेश में जोखिम न लें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। यात्रा न करें।
Aquarius (कुंभ)
आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा।विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में होंगे। नया वाहन, भूमि क्रय करने की योजना बनेगी। मित्रों की मदद महत्‍वपूर्ण साबित होगी।
Pisces (मीन)
व्‍यापार में स्थिति पक्ष में बनेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ मौजमस्‍ती हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो