scriptयमुना एक्सप्रेस वेः इस स्थान पर मडराती है मौत, तीन दिन में 10 जान गईं | Accident prone Area on Yamuna Expressway Milestone 137 138 | Patrika News

यमुना एक्सप्रेस वेः इस स्थान पर मडराती है मौत, तीन दिन में 10 जान गईं

locationमथुराPublished: Feb 21, 2019 08:29:49 pm

-माइल स्टोन 137 पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, सास-बहू की मौत दो घायल
-दोनों हादसों का समय भी लगभग एक, दोनों वाहन खुद हुए बेकाबू

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 137 और 138 से होकर गुजरते समय उन लोगों की रूह कांपने लगती है जो यहां हुए हादसों से वाकिफ। एक्सप्रेस वे का यह हिस्सा बल्देव क्षेत्र के गांव सुखदेव बुर्ज के पास से होकर गुजरता है। राहगीर ही नहीं ग्रामीणों को भी इस क्षेत्र से होकर गुजरने में डर लगने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह अनायास नहीं हैं। शायद ही कहीं रोड एक्सीडेण्ट होते होंगे जितने यहां हो रहे हैं।
माइल स्टोन 138 पर मंगलवार को हुए रोड एक्सीडेण्ट में आठ लोगों की जान चली गई थी, जब शव को ले जा रही एक एम्बूलेंस बेकाबू होकर डिवाइड करे फांदते हुए दूसरी ओर जा रही कार में जा घुसी थी। हादसा इतना भीषण था कि लोगों की रूह कांप उठी। एक दिन बाद गुरूवार को फिर दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है। मृतक दोनों महिलाएं सास-बहू थीं।
जबकि हादसे में दो लोग मनोज और राजेश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग दिल्ली के चंद्र विहार प्रेमनगर के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आगरा जा रही अर्टिका कार सुबह 6 बजे थाना बलदेव में माइल स्टोन 137 पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई।
इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली महिलाओं में राकेश की पत्नी मनु रानी, रामकुमार की पत्नी रामवती हैं। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि हादसा नींद आने की वजह से हुआ है।
पहले भी हुए हैं दर्दनाक हादसे

यमुना एक्सप्रेस वे का यह हिस्सा मथुरा जनपद के आखिरी छोर पर पड़ता है। यहां इससे पहले भी कई दर्दनाक हादसे होते रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर जो बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, वह इस क्षेत्र के आसपास घटी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो