scriptराम मंदिर निर्माण के बाद हजारों वर्षों तक किया जायेगा मोदी जी को याद- कैबिनेट मंत्री | After construction of Ram temple, Modi ji will be remembered for thous | Patrika News

राम मंदिर निर्माण के बाद हजारों वर्षों तक किया जायेगा मोदी जी को याद- कैबिनेट मंत्री

locationमथुराPublished: Jan 18, 2021 01:33:50 pm

Submitted by:

arun rawat

– कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
– देश की आने वाली पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगी धारा 370, श्रीराम जन्म भूमि
– दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, नव नियुक्त प्रदेश संरक्षक दीनबन्धु दास
– मथुरा के जिलाध्यक्ष चुने गए सतीश चौधरी

मोदी का नया भारत संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मान करते हुए - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

मोदी का नया भारत संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मान करते हुए – फ़ोटो – पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क


मथुरा. मोदी के नये भारत संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक कस्वा के बरसाना मार्ग स्थित गोविंदम पैलेस में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं प्रमुख संत दीन बंधु दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर स्थित गोविंदम पैलेस में मोदी के नया भारत संगठन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और दीन बंधू दास महाराज ने दीप प्रज्वलन कर किया। दीन बंधु दास ने संबोधन करते हुए कहा देश की आने वाली पीढ़ी के लिए श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण और धारा 370 मील का पत्थर साबित होगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदुत्व की प्रशंसा करते हुए कहा 70 साल में जो सरकार नहीं कर पाई , वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भरते हुए कहा धारा 370 हो या देश के करोड़ो हिंदुओं की आस्था का प्रतीक श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर का निर्माण। मोदी योगी के प्रयास से अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। आज हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

 

वही कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बैठक को संबोधित करते हुए जमकर विपक्ष में निशाना साधा। उन्होंने ने कहा की पहले केवल प्रधानमंत्री के दौरे और दौरे से वापस आने की खबरें देखने और सुनने को मिलती थी। 70 साल में जब भी प्रधानमंत्री विदेश के दौरे से वापस होते थे तो केवल भारत के लोग ये देखते थे की एक राज्य मंत्री उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुँचे। जब से मोदी देश के प्रधानमंत्री बने है तब से देश के लोग ये सोचते है की मोदी जी देश को क्या सौगात देंगे। जो 70 वर्ष में नहीं हो पाया वो 6 वर्षो में हो गया। टीवी के सामने लोग जब भी बैठते है वो ये सुनने के लिए बैठते है की मोदी जी कोई नई घोषणा करेंगे। श्री चौधरी ने कहा की राम मंदिर निर्माण के बाद हजारों वर्षों तक किया जायेगा मोदी जी को याद।

 

मोदी नया भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमाकांत द्विवेदी और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रजनीश ने संगठन विस्तार को लेकर संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारियो से चर्चा की। बैठक में देश में चल रहे राम मंदिर निर्माण को किस तरह से सफल बनाना है उसके ऊपर भी चर्चा की गयी।

 

राष्ट्रीय महामंत्री ब्रह्मपाल ने उत्तर प्रदेश संगठन में दीन बंधु दास महाराज को संरक्षक बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मोदी नया भारत संगठन में उत्तर प्रदेश संरक्षक के पद पर दीन बंधु दास को मनोनीत कर स्वागत किया।

 

बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उमाकांत द्विवेदी , उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त संरक्षक दीनबंधु महाराज , राष्ट्रीय महामंत्री ब्रह्मपाल , राष्ट्रीय महामंत्री रजनीश , क्षेत्रीय महामंत्री गोविंद राम , मथुरा के जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी, महामंत्री हरि शर्मा , कोषाध्यक्ष सुमित मित्तल, मंत्री अतुल पाराशर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वंदना शर्मा, कोषाध्यक्ष वंदना सक्सेना, महिला प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी आरती दीक्षित, नीतू सक्सैना, बबीता सारस्वत, छाया गौतम ,नीतू ,संगीता, रेनू , आदि उपस्थित थे।

By – Nirmal Rajpoot

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो