scriptघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस | allegations of molesting woman | Patrika News

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

locationमथुराPublished: Dec 06, 2019 09:15:37 pm

विरोध करने एवं शोर करने पर युवक धमकी देते हुए घर से भाग गया।

मथुरा। राया कस्बे के सुल्तानगंज मोहल्ले में ढोलक आदि बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे घुमंतू जाति की महिलाओं ने अज्ञात युवक पर देर रात्रि में घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें– उन्नाव में हुई दरिंदगी के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे: श्रीकांत शर्मा

तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया जब उसका पति घर से बाहर था तभी एक युवक जबरन झुग्गी में घुस आया और बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। महिला का विरोध करने एवं शोर करने पर युवक धमकी देते हुए घर से भाग गया। जब पीड़ित का पति घर लौटा तब महिला ने घटना से पति को अवगत कराते हुए मामले की जानकारी दी। जिस पर पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा जहां पुलिस को दी तहरीर में घटना की जानकारी दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी महावन घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ट्रेंडिंग वीडियो