scriptBig News: आइसक्रीम फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, गांव में फैली गैस, 15 लोगों की हालत बिगड़ी, दहशत में ग्रामीण | ammonia gas spread in village due to leakage in ice cream factory | Patrika News

Big News: आइसक्रीम फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, गांव में फैली गैस, 15 लोगों की हालत बिगड़ी, दहशत में ग्रामीण

locationमथुराPublished: Apr 20, 2019 12:48:39 pm

Submitted by:

suchita mishra

पाइप टूटने के कारण हुई घटना। गैस फैलने के बाद लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

mathura

mathura

मथुरा। शनिवार की सुबह फरह क्षेत्र स्थित आइसक्रीम फैक्टरी में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से गैस गांव में फैल गई। इससे 15 ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई। सभी ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।
ये है पूरा मामला
घटना फरह स्थित नगला चंद्रभान गांव के पास की है। यहां एक आइसक्रीम फैक्टरी है। शनिवार सुबह फैक्टरी में गैस पाइप टूट गया। इसके कारण अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। धीरे धीरे गैस नजदीकी गांव नगला चंद्रभान तक फैल गई। इससे गांव वालों का दम घुटने लगा और सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक साथ तमाम ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। ये देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस और फैक्टरी कर्मचारियों को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों को अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है। फायर ब्रिगेड और फैक्टरी के कर्मचारियों ने काफी देर तक रिसाव रोकने के लिए जद्दोजहद की, तब जाकर पाइप ठीक किया जा सका। पाइप ठीक होने के बाद भी ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो