मथुरा

नौहवारी का जवान सतवीर सिंह काला रूस में शहीद, शव मंगलवार को आएगा

जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जनपद के काला रूस में तैनात थे, हिमस्खलन ने ली जान

मथुराApr 01, 2019 / 08:01 am

suchita mishra

shaheed

मथुरा। नौहझील के गांव खाजपुर निवासी सेना का जवान सतवीर सिंह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जनपद में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गया। की खबर है। उनके शहीद होने की सूचना पर नौहवारी में शोक की लहर दौड़ गई है।

काला रूस में थी ड्यूटी
नौहझील के गांव खाजपुर निवासी सतवीर सिंह सेना की 16 वीं जाट रेजीमेंट में जवान के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जनपद में काला रूस नामक स्थान पर चल रही थी। रविवार को ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। रविवार शाम अलीगढ़ में रह रही उनकी पत्नी नीरज देवी के मोबाइल पर दिल्ली से सतवीर सिंह के हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद होने की सूचना आई। जिसे सुनकर कोहराम मच गया। नीरज देवी अपने दोनों बच्चे चिराग (5) एवं बेटी अंशुल(7) को लेकर गांव खाजपुर पहुंच गई। उधर उनके शहीद होने की जानकारी होने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव खाजपुर निवासी देवी सिंह के बेटे सतवीर सिंह (35) की तैनाती कुपवाड़ा जनपद में चल रही थी। राकेश कुमार ने बताया कि उनके बहनोई की हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद होने की सूचना मिली है। उनका शव मंगलवार तक आने की उम्मीद है। उधर जवान के शहीद होने की सूचना पर गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण सांत्वना देने के लिए उनके घर पर एकत्रित होने लगे।

Home / Mathura / नौहवारी का जवान सतवीर सिंह काला रूस में शहीद, शव मंगलवार को आएगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.