scriptIndian Army Sena Bharti में दौड़ से पहले युवाओं ने दस्तावेजों में किया कुछ ऐसा खेल, सैन्य अधिकारी रह गए हैरान, अब होगी इनकी जांच | Army officers recovered fake Seals from candidates during Sena bharti | Patrika News

Indian Army Sena Bharti में दौड़ से पहले युवाओं ने दस्तावेजों में किया कुछ ऐसा खेल, सैन्य अधिकारी रह गए हैरान, अब होगी इनकी जांच

locationमथुराPublished: Nov 20, 2018 01:05:57 pm

मथुरा में चल रही सेना भर्ती (Sena Bharti) में आए युवाओं के पास चेकिंग के दौरान कुछ ऐसा मिला, कि सैन्य अधिकारी भी हैरान रह गए।

मथुरा। ईगल मैदान में चल रही सेना भर्ती मेले (Sena Bharti Mela) में बड़ी संख्या में युवा आ रहे हैं। इन युवाओं के पास चेकिंग के दौरान कुछ ऐसा मिला, कि सैन्य अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल इन युवाओं के पास से बड़ी संख्या में मुहरें मिलीं। ये मुहरें ग्राम प्रधान, सचिव और चिकित्साधिकारियों के नाम की थीं। इन मुहर का प्रयोग प्रमाण पत्रों के सत्यापन में किया जा रहा था। इसके साथ ही 20 से भी अधिक युवकों की मार्कशीट को संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए रख लिया गया है।
अलीगढ़ की चल रही भर्ती
सोमवार को अलीगढ़ जनपद की खैर तहसील के युवाओं की बारी थी। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा ईगल ग्राउंड पहुंच गए थे। सोमवार को 4477 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन करीब 3500 ही दौड़ लगाने के लिए ईगल ग्राउंड पहुंचे। इसमें से भी सिर्फ 250 अभ्यर्थी ही निर्धारित समय अवधि में दौड़ पूरी कर सके। इस दौरान सेना के जवानों ने चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में दवाएं और इंजेक्शन भी पकड़े।
होगी जांच
सैन्य अधिकारियों ने बरामद मुहरें व संदिग्ध शैक्षिक प्रमाण पत्र अपने पास रखे हैं। इन सभी की जांच की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो