scriptसेना भर्ती रद्द होने से मायूस हुए अभ्यार्थी | army recruitment cancelled | Patrika News

सेना भर्ती रद्द होने से मायूस हुए अभ्यार्थी

locationमथुराPublished: Feb 22, 2020 02:00:14 pm

भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यार्थी आने वाले थे लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से सेना के अधिकारियों को परमिशन नहीं दी गई इस वजह से इस भर्ती को रद्द करना पड़ा।

सेना भर्ती रद्द होने से मायूस हुए अभ्यार्थी

सेना भर्ती रद्द होने से मायूस हुए अभ्यार्थी

मथुरा। 22 फरवरी को मथुरा में सेना भर्ती होनी थी और सेना भर्ती रद्द होने के कारण अभ्यार्थी मायूस नजर आए। बता दें कि करीब एक दर्जन से अधिक जिलों की भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यार्थी आने वाले थे लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से सेना के अधिकारियों को परमिशन नहीं दी गई इस वजह से इस भर्ती को रद्द करना पड़ा।
यह भी पढ़ें

दस में से एक महिला पीसीओडी से ग्रस्त, जानिए कारण, लक्षण और उपाय

कर्नल नंद लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षा और होली को दृष्टिगत रखते हुए इस सेना भर्ती को रद्द करना पड़ा है और आगामी सेना भर्ती की डेट जल्द ही आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस प्रशासन और प्रशासन होली की तैयारियों में लगा हुआ है इस वजह से सेना भर्ती को पीछे हटाना पड़ा सेना भर्ती 15 मार्च के बाद ही जिले में आयोजित कराई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो