scriptभाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती | attack on bjp leader knife injury update news in hindi | Patrika News

भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

locationमथुराPublished: Sep 16, 2017 05:01:54 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

गाड़ी रुकवाकर  किया गया हमला, पैसों के लेन देन में विवाद

attack

bjp leader

मथुरा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रात में कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिय जिसमें नेता घायल हो गए। इतना ही नहीं भाजपा नेता से मारपीट भी की गई। आरोप है यह सब उनके परिचितों ने किया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना थाना हाईवे इलाके की राधा बेली राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर यह घटना घटी है।
ये है मामला

भाजपा किसान मोर्चा मथुरा के जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष चरण सिंह जादौन और उनके साथियों के साथ उनके ही परिचितों ने थाना हाईवे इलाके की राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थित राधा वैली के समीप शुक्रवार शाम 7 बजे हमला कर दिया। परिचितों ने पहले गाड़ी को हाथ देकर रूकवाया और गाड़ी रुकते ही मारपीट करने लगे। घायल नेता का आरोप है कि आरोपी मारपीट करके भाग निकले। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गयी सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पीड़ितों के आधार पर पुलिस मामले दर्ज कर जाँच में जुट गयी।
पैसे लेकर आ रहे थे

किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष चरण सिंह जादौन और उनके साथियों ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वो कैश लेकर छाता से मथुरा आ रहे थे इसी दौरान थाना हाईवे के राधापुरम चौराहे के समीप उन्हीं के परिचित योगेश उपाध्याय और उनके 1 दर्जन से अधिक साथियों ने हमला बोल दिया। उन पर चाकू से जानलेवा प्रहार हुए। घायलों ने बताया कि इस दौरान उनके जेब में रखे पैसे और सोने की चेन भी घटनास्थल पर गिर गयी। घटना के बाद पीड़ित अपने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे चरण सिंह जादौन का कहना है कि योगेश उपाध्याय से उनका रुपयों का लेन देन है। उसी के चलते उसने उन्हें जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया ।
जिला अस्पताल में चल रहा ईलाज

जिला अस्पताल के डॉ धर्मवीर ने बताया कि कुछ लोगों को लाया गया है। उन लोगों का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया। घाव देखने के बाद ही बताया जाएगा कि हमला किससे हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो