script

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों पर जानलेवा हमला, दो लोग घायल

locationमथुराPublished: Nov 11, 2017 02:36:31 pm

हमलावरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब ये कांग्रेस समर्थक चुनाव प्रचार कर रहे थे।

attack on congress workers

attack on congress workers

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव बिरजापुर में शनिवार सुबर को पार्षद पद की कांग्रेस प्रत्याशी किरण देवी के समर्थकों पर प्रचार के दौरान दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों की फायरिंग में कांग्रेस प्रत्याशी का पुत्र और उसका दोस्त घायल हो गया। गोली चलाने वाले बसपा कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
वार्ड नंबर दो से हैं प्रत्याशी
बिर्जापुर के वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी किरण देवी का पुत्र प्रशांत अपने दोस्त वकील और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकला था। जैसे ही प्रशांत अपने सहयोगियों के साथ मंदिर वाली गली में पहुंचा तभी सामने से आ रहे दो लोगों ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में प्रशांत और उसका दोस्त वकील गोली लगने से घायल हो गए। प्रशांत के हाथ और वकील के जांघ में गोली लगी है।
घायलों को आगरा रेफर किया
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगरा के एसएन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना में पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पेट्रोलिंग बढ़ाई गई
घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था रमेश चन्द्र ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में पुरानी रंजिश की भी बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जितने भी असामाजिक तत्व हैं उनसे सख्ती से निपटा जायेगा। चुनाव को देखते हुए पूरे जिले में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो