सत्ता और संदेह का वातावरण गुरुवार को बाबा रामदेव अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में रमणरेती स्थित आश्रम में पहुंचे यहां उन्होंने पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लिया। रमणरेती के महंत शरणानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। मीडिया से रूबरू होते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि anti-national असुर गैंग देश में सक्रिय है। देश में सत्ता और संदेह का वातावरण पैदा हुआ है।
विदेशी कंपनियों ने लूटा कुछ लोगों के डीएनए में ही शक है। देश की सेना ने आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया, फिर भी किस का सबूत मांग रहे हैं। वहीं उन्होंने युनिलीवर कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे संबंधों का उसने मजाक उड़ाया है। हमारे लिए देश एक परिवार है। ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर युनिलीवर कंपनी तक इन विदेशी कंपनियों ने हमारी सांस्कृतिक आर्थिक और वैचारिक लूट की है। सभी को मिलकर इन विदेशी कंपनियों का बहिष्कार करना है। इस देश को आर्थिक वैचारिक और सांस्कृतिक रूप से आजादी दिलानी है। 50 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था पर यह कुंडली मारकर बैठी है वहीं जब 2019 के चुनाव को लेकर सवाल किया तो वह बचते नजर आए।