मथुरा

कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर समेत दो लोगों पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

 
छात्रा का आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर ने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

मथुराFeb 22, 2019 / 01:33 pm

suchita mishra

man

मथुरा। गोवर्धन के बाबूलाल कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर पर भारत उपाध्याय समेत दो लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर ने छात्रा को परीक्षा में पास करने के बदले उसके साथ जबरन शारीरिक संबन्ध बनाने की कोशिश की। पीड़िता ने चीफ प्रॉक्टर समेत दो के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पीड़ित छात्रा को कॉलेज से निष्काषित कर दिया गया है।
ये है पूरा मामला
छात्रा ने आरोप लगाया है कि 23 जनवरी को वह कॉलेज गई तो चीफ प्रॉक्टर भारत उपाध्याय ने उसे कमरे बुलाया। कहने लगे कि अगर परीक्षा में पास होना है तो शारीरिक संबंध बनाये। इसका विरोध करने पर उसने उसे बुरी नियत से खींचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया व जाति ***** शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। इसके बाद कॉलेज में काम करने वाले बॉडीगार्ड विष्णु पहलवान व भारत उपाध्याय ने धमकी देकर उसे कॉलेज से निष्कासित कर दिया। फिलहाल पीड़िता ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर भारत उपाध्याय का कहना है कि छात्रा द्वारा लगाये गये आरोप गलत हैं। कॉलेज के नियमों का उल्लंघन कर रोकने पर झूठे आरोप लगाये गये हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.