scriptBJP Braj Kshetra का ‘गोपनीय’ प्रशिक्षण वर्ग आज से, 17 जिलों के 250 पदाधिकारी ले रहे हिस्सा | BJP braj kshetra workers training camp in Mathura latest news | Patrika News

BJP Braj Kshetra का ‘गोपनीय’ प्रशिक्षण वर्ग आज से, 17 जिलों के 250 पदाधिकारी ले रहे हिस्सा

locationमथुराPublished: Jul 12, 2019 10:15:42 am

Submitted by:

suchita mishra

– भाजपा बृज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दो दिन तक दी जाएगी ट्रेनिंग, नेतृत्व के लिए किया जाएगा तैयार।- आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं से पहुंचे पदाधिकारी।

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दे रही है। क्षेत्रों के प्रशिक्षण शुरू हो रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें नेतृत्व सौंपा जा सके। आगे जाकर यही कार्यकर्ता भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी में भी गट व्यवस्था लागू होने की आशा की जा रही है। इस प्रशिक्षण वर्ग को गुप्त रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें

Devshayani Ekadashi 2019: आज शयन के लिए चले जाएंगे भगवान विष्णु, होगी चतुर्मास की शुरुआत, जानिए इसका महत्व

कहां है कार्यक्रम
बृज क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग 12 और 13 जुलाई को केएम मेडिकल कॉलेज, सौंख रोड, मथुरा में होगा। शुक्रवार को पूर्वाह्न में उद्घाटन होगा। बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह कार्यक्रम स्थल पर हैं। तैयारियों को उन्होंने अंतिम रूप दिया। बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी भी उनके साथ हैं।
यह भी पढ़ें

मस्जिद में अजान दे रहे बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कौन लेगा भाग
प्रशिक्षण वर्ग में बृज क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों के अलावा प्रकल्प, प्रकोष्ठ और विभाग की टीम भाग लेगी। इसके साथ ही सभी जिलाध्यक्ष बुलाए गए हैं। सरकारी दृष्टि से बृज क्षेत्र में 12 जिले आते हैं। ये हैं- आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की दृष्टि से कुल 17 जिले हैं। अनुमान है कि 250 पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे।
क्या है गट व्यवस्था
गट व्यवस्था के तहत एक व्यक्ति को प्रमुख नियुक्त किया जाता है। उसके जिम्मे एक मोहल्ला या कुछ घर कर दिए जाते हैं। उनके साथ समन्वय, संपर्क और आत्मीयता के संबंध स्थापित किए जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो