script

चाऊमीन-सॉस फैक्ट्री में वॉयलर फटने से धमाका, चार लोग घायल

locationमथुराPublished: Dec 28, 2018 03:43:45 pm

हादसे में जहां मकान धराशायी हो गया वहीं चार लोग झुलस गए।

boiler blast in Chow mien factory

चाऊमीन-सॉस फैक्ट्री में वॉयलर फटने से धमाका, चार लोग घायल

मथुरा। गैस वॉयलर फटने से चार लोग गंभीर झुलस गए। वॉयलर फटने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।
बिना लाइसेंस के चल रही थी चाऊमीन फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के सीडीएस नगर के मकान में अबैध रूप से चल रही सॉस और नूडल्स की फैक्ट्री में तेज धमाका हो गया। इस हादसे में जहाँ मकान धराशायी हो गया वहीं चार लोग रामपाल, शहजाद, अंकित और गुलाब झुलस गए। धमाके की आवाज सुन मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को भीड़ की मदद से हॉस्पिटल पहँचा जहाँ उनका इलाज चल है। आसपास के लोगों ने बताया कि जान जोखिम में डाल कर लोग फैक्ट्री में काम करते हैं और फैक्ट्री मालिक पर इसका कोई भी लाइसेंस नहीं है। फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चल रहे हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
दो लोग गंभीर रूप से घायल

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हाईवे ने बताया की फैक्ट्री में आग की सूचना मिली और हम लोग मौके पर पहुँचे, चार लोग घायल हैं जिनमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वॉयलर किस कारण फटा जाँच के बाद ही पता चल पायेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो