मथुरा

बृज के डांसरों को मुंबई में मिलेगा मंच, देखें वीडियो

कोरियोग्राफर अरविंद ठाकुर का सपना है कि मथुरा के गरीब बच्चों को डांस सिखाएं। उनको एक मंच दें, ताकि प्रतिभावान बच्चों को मुकाम मिल सके।

मथुराApr 23, 2018 / 08:03 am

Bhanu Pratap

अरविन्द ठाकुर

मथुरा। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में जाने माने कलाकारों के साथ काम कर चुके प्रख्यात कोरियोग्राफर अरविन्द ठाकुर ने मथुरा में डांस एकेडमी की शुरुआत की है। इसके माध्यम से अब मथुरा के होनहार गरीब बच्चों को डांस के गुर सीखने को मिलेंगे। बृज डांसर को बॉलीवुड में मंच मिलेगा।
यह भी पढ़ें

शहर में फिर सक्रिय हुआ बच्चा गैंग, शादी समारोह में करते हैं वारदात

पुणे के बाद मथुरा में शुरुआत

बिरला मंदिर के निकट स्थित होटल गैलेक्सी में कोरियोग्राफर अरविंद ठाकुर ने बताया कि वे बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों के गानों पर कोरियाग्राफ कर चुके हैं। कई सुपरस्टार के साथ काम किया है। मथुरा में डांस एकेडमी खोलने का उद्देश्य यहां के यूथ को डांस सिखाने के साथ ही उन्हें इससे जुड़ी बारीकियां सिखाना भी है। अरविंद ने बताया कि मथुरा में एकेडमी खोलने से पहले पुणे, जो उनका होम टाउन है, में भी डांस एकेडमी चल रही है। अब मथुरा के यूथ को बेहतरीन डांसिंग के गुर सिखाने के लिए एकेडमी की शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें

भाजपा MLC का बसपा अध्यक्ष मायावती के प्रति समर्पण, देखें वीडियो

 

रैम्बो डिसूजा के सहायक रहे

बता दें कि अरविन्द ठाकुर मूल रूप से पुणे के रहने वाले हैं। अरविन्द शांत स्वभाव के हैं। बचपन से इनको डांस करने का शौक था। अरविन्द ने अपनी पढाई 12 वीं तक की और उसके बाद ये मुंबई चले गये। सबसे पहले अरविन्द ने बैक ग्राउंड डांस किया। 2002 से 2007 तक 2007 से 2013 तक रैम्बो डिसूजा के सहायक रहे। उसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने की ठान ली। 2013 से अपने पैरों पर खड़े हो गये ।
यह भी पढ़ें

पुत्र ने बेरहमी से पिता को उतारा मौत के घाट, सामने आई चौकाने वाले वजह

प्रतिभावान बच्चों को मिलेगा मुकाम

अरविद गरीब बच्चो को डांस करते देखते थे तो इनके मन में उनको सपोर्ट करने की चाह जगी। अरविंद का सपना है कि मथुरा के गरीब बच्चों को डांस सिखाएं। उनको एक मंच दें, ताकि प्रतिभावान बच्चों को अपनी जिन्दगी बदलने का मुकाम मिल सके। अरविन्द की ओर से मथुरा में तरुण गरीब बच्चो को डांस सिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

विदा कराने पहुंचे दूल्हे का खुला ऐसा राज, कि हंसते हंसते आप भी हो जाएंगे लोट पोट

Home / Mathura / बृज के डांसरों को मुंबई में मिलेगा मंच, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.