scriptब्रज तीर्थ विकास परिषद ने परिक्रमा मार्ग में चलाया स्वच्छता अभियान | Braj Teerth Vikas Parishad Launched Swachhata Abhiyan In Vrindavan | Patrika News
मथुरा

ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने परिक्रमा मार्ग में चलाया स्वच्छता अभियान

वृंदावन में स्वच्छता अभियान चलाकर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों का शुभारंभ किया गया।

मथुराSep 10, 2017 / 04:09 pm

मुकेश कुमार

Swachh Bharat Abhiyaan

Swachh Bharat Abhiyaan

मथुरा। ब्रज को साफ-सुथरा, हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर है। ब्रज के समुचित विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बृज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है। इसकी जिम्मेदारी सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शैलजा कांत मिश्रा को सौंप गई है। रविवार को वृंदावन में स्वच्छता अभियान चलाकर परिषद के कार्यों का शुभारंभ किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
परिक्रमा मार्ग पर चलाया सफाई अभियान
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा के नेतृत्व में परिक्रमा मार्ग पर सुबह आठ से बारह बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा और जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने हाथ में फावड़ा लेकर जगह जगह लगे कूड़े के ढेर और नालियों की सफाई की। साथ ही स्थानीय लोगों को सड़कों और परिक्रमा मार्ग पर कूड़ा न फेंकने की हिदायत दी। उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वे लोग सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
सड़क पर कूड़ा न डाले
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा ने बताया कि ब्रज को साफ-सुथरा बनाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जब तक स्थानीय नागरिक शामिल नहीं होंगे तब तक यह सफल नहीं हो सकता। अपने घर को साफ कर देने के बाद सड़क पर कूड़ा न फैलाएं। इस अभियान को हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। शैलजा कांत मिश्रा ने सफाई अभियान की सफलता के लिए जनता से सहयोग मांगा है।
ब्रज को बनाएंगे साफ-सुथरा
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि जनता के सहयोग से पूरे वृंदावन को साफ-सथुरा बनाया जाएगा। जल्द ही इस अभियान के परिणाम दिखने लगेंगे। स्वच्छता अभियान में वृंदावन के साधु-संत व स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस अभियान में जुड़ना उनका सौभाग्य है। वे लोग आपसी सहयोग से ब्रज की जमीन साफ-स्वच्छ बनाएंगे।

Home / Mathura / ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने परिक्रमा मार्ग में चलाया स्वच्छता अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो