scriptगिरिराज पर्वत पर ऐसी हालत में मिला बच्चे का शव कि देखने वालों के उड़ गए होश, कुकर्म के बाद हत्या की आशंका | Brutal Murder of Five Year old Boy After Misdeed at Govardhan Parvat | Patrika News

गिरिराज पर्वत पर ऐसी हालत में मिला बच्चे का शव कि देखने वालों के उड़ गए होश, कुकर्म के बाद हत्या की आशंका

locationमथुराPublished: Nov 13, 2018 08:36:08 pm

पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Murder

गिरिराज पर्वत पर ऐसी हालत में मिला बच्चे का शव कि देखने वालों के उड़ गए होश, कुकर्म के बाद हत्या की आशंका

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के तहत जतीपुरा के निकट गिरिराज पर्वत पर चार दिन से लापता बच्चे का नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चे का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या से पहले बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।
ये है मामला

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कस्बा जतीपुरा निवासी रामगोपाल का 5 वर्षीय बेटा केशव शनिवार की सुबह करीब 9 बजे अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसे ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया लेकिन बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को परेशान परिजन बच्चे की खोजबीन में जुटे थे तभी उन्हें पता चला कि पूरन नाम के एक युवक से साथ बच्चे को आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने पूरन को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसीकी निशानदेही पर जतीपुरा स्थित गिरिराज पर्वत से पुलिस ने लापता बच्चे का शव बरामद किया। बच्चे के शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिजनों ने मृत बच्चे की शिनाख्त की और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गोवर्धन विनोद कुमार ने बताया कि मृत बालक की हत्या की गई है और उसके साथ कुकर्म की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बच्चे के साथ कुकर्म और उसकी हत्या कैसे की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो