scriptऊर्जा मंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, लापरवाह अफसरों को दी हिदायत | Cabinet Minister Shrikant Sharma heard people problems in Mathura | Patrika News

ऊर्जा मंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, लापरवाह अफसरों को दी हिदायत

locationमथुराPublished: Jan 21, 2018 07:27:23 pm

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन अफसरों के पास लंबे समय से शिकायत पेंडिंग में पड़ी हैं, उनकी सूची तैयार हो रही है।

कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा

कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा

मथुरा। अब जनता की शिकायतें फाइलों में धूल नहीं फांकेगी, क्योंकि योगी सरकार लखनऊ से इसकी निगरानी करेगी। इसके लिए मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जा रही है। इसकी जानकारी प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दी। रविवार को मथुरा दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री ने राधा वैली स्थित अपने निवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को उनका जल्द से जल्द निस्तारण दिशा-निर्देश दिए।
सरकार से जनता को बहुत अपेक्षाएं
मीडिया से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी सरकार से प्रदेश की जनता को बहुत अपेक्षाएं हैं। पहले शासन-प्रशासन जनता की आवाज नहीं सुनता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील दिवस का आयोजन हो रहा है। थाना दिवस की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन अपने आवास पर जनता से रूबरू होते है। वहीं सरकार के सभी मंत्री सोमवार और मंगलवार को सचिवालय में जनता दर्शन करते हैं। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में भी एक दिन जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं।
 

लापरवाह अफसरों को हिदायत
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसान और गरीब की सरकार है। जनता की समस्याओं का निस्तारण करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने लापरवाह अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि जो लापरवाह लोग हैं, उनको भी चिन्हित किया जा रहा है। सभी डीएम को यह आदेश दिए हैं कि जिन अफसरों के पास लंबे समय से शिकायत पेंडिंग में पड़ी हुईं हैं, उनकी सूची बनाकर शासन को उपलब्ध कराएं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लखनऊ सचिवालय में मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जा रही है, जो हर जिले की मॉनिटरिंग करेगी कि शिकायतों का निस्तारण का औसत क्या है?
 

पाकिस्तान पर साधा निशाना
सीमा पर बने हालात को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने कूटनीति से पाकिस्तान को दुनिया से अलग-थलग कर दिया। जिससे पाकिस्तान बौखलाहट में है। हमें हमारी सेना पर गर्व है। हमारी सेना ने करीब 600 आतंकवादी को मार गिराया और करीब पौने दो सौ पाकिस्तानी रेंजर्स को मौत की नींद सुला दिया है। पाकिस्तान की गोली का जवाब भारतीय फौज गोले से दे रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो