scriptकांग्रेस ने जीत से खोला खाता, भाजपा ने चुनाव से पहले ही छोड़ दिया मैदान | Congress candidate win in nagar nigam Mathura | Patrika News

कांग्रेस ने जीत से खोला खाता, भाजपा ने चुनाव से पहले ही छोड़ दिया मैदान

locationमथुराPublished: Nov 10, 2017 08:10:58 pm

कांग्रेस ने यूपी नगर निकाय चुनाव में पहली जीत हासिल की है, वो भी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के क्षेत्र में।

congress win

congress win

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के गढ़ मथुरा में कांग्रेस ने जीत से खाता खोला है। यूपी निकाय चुनाव से पहले ही मथुरा के वार्ड 64 पर भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने भी इस सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गया। कांग्रेस नेता ने जीत के साथ यूपी निकाय चुनाव में खाता खोल लिया है। ये हालत तब है, जब मथुरा से भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री और चार विधायक हैं। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मथुरा से ही हैं। वहीं केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नरायण भी मथुरा के ही हैं।

ऊर्जा मंत्री के जिले में मिली जीत
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के क्षेत्र में कांग्रेस को ये बड़ी जीत मिलने से कांग्रेसी उत्साहित हैं। बता दें कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए पहली बार चुनाव हो रहा है। यहां वार्ड 64 में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। भाजपा ने अपने गढ़ वाली इस सीट पर प्रत्याशी उतारा ही नहीं था, वहीं सपा प्रत्याशी ने आज अपना नाम वापस ले लिया। उनके नाम वापस लेते ही कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस जीत ने कांग्रेसियों को और भी मजबूती दी है।
आज हुए नाम वापसी
नामांकन के बाद शुक्रवार को नाम वापसी थी। सभी की नजर वार्ड 64 पर थीं। इस वार्ड में भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था, तो वहीं सपा उम्मीदवार अजय की ओर से नामांकन पत्र वापस ले लिया गया। जिसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुवनारायण शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं वोटिंग से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी को मिली इस जीत ने कांग्रेसियों में उत्साह भर दिया है। यहां के कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है।
इस बार टिकट के लिए मची खूब हाय तौबा
भाजपा की ये स्थिति तब रही, जब इस बार भाजपा से टिकट के लिए खूबक हाय तौबा रही। सूत्रों की मानें तो यहां नेताओं की आपसी गुटबाजी की वजह से ये परिणाम सामने आया है। वहीं इस गुटबाजी का फायदा कांग्रेस को मिला है। इस जीत पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उपेन्द्र सिंह ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो