scriptसत्ता की छटपटाहट ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान! | Congress UP President Ajay kumar Satement over Congress worker | Patrika News

सत्ता की छटपटाहट ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान!

locationमथुराPublished: Sep 16, 2019 08:03:30 pm

छात्र इकाई एनएसयूआई के जिलाअध्यक्ष शिशुपाल चौधरी को देखने उनके आवास पर नेता विधानमंडल दल एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस अजय कुमार लल्लू और राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश पश्चिम रोहित चौधरी पहुंचे।

सत्ता की छटपटाहट ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान!

सत्ता की छटपटाहट ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान!

मथुरा। सत्ता की छटपटाह में कांग्रेस के नेताओं को अब कार्यकर्ताओं का मान सम्मान याद आ रहा है। कभी आम कार्यकर्ता से दूरी बनाये रखने वाले नेता अब हर छोटे बड़े कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दे रहे हैं। सत्ता से लम्बे समय तक दूर रहने के बाद पार्टी के बड़े नेताओं को जमीनी कार्यकर्ताओं की अहमियत समझ आने लगी है। हालांकि स्थानीय स्तर पर अभी भी नेताओं का गुरूर चकनाचूर जरूर हुआ है लेकिन हेकड़ी गई नहीं है, यही वजह है कि कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के जिलाअध्यक्ष शिशुपाल चौधरी को देखने उनके आवास पर नेता विधानमंडल दल एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस अजय कुमार लल्लू और राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश पश्चिम रोहित चौधरी पहुंचे।
यह भी पढ़ें

Yamuna Expressway पर टला बड़ा हादसा, डिवाइडर पर झूलती रही बस, जिदंगी की मन्नत मांगते रहे यात्री

उन्होंने अपने छात्र कार्यकर्ता का हालचाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दोनों नेता कुछ देर उनके आवास पर रूके और परिजनों से भी बात की। इससे दूसरे कार्यकर्ताओं का भी हौसला बढ़ा। अजय कुमार लल्लू ने कहाकि कार्यकर्ता उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। जिस तरह कार्यकर्ता दिनरात पार्टी के लिए काम करता है, हम भी अपने कार्यकर्ता के मानसम्मान के लिए हर समय खड़े हैं। हमें पता चला कि एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चोटिल हुए हैं हम उन्हें देखने आये। राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी को कार्यकर्ताओं के साथ मेलजोल बढ़ाने वाले नेता के तौर पर पार्टी में जाना जाता है। उन्होंने कहाकि पार्टी नेताओं से नहीं कार्यकर्ताओं से बनती है। कार्यकर्ता का मनोबल जितना ऊंचा होगा, पार्टी नेताओं का हौंसाल भी उतना ही बुलंद रहेगा। किसी भी मुसीबत की घढ़ी में हम अपने कार्यकर्ता को अकेला नहीं छोड़ते। यही कांग्रेस पार्टी का सिद्धांत रहा है, जिस पर हम आज भी अडिग हैं। ज्ञात रहे कि दोनों नेता यहां संगठन को जमबूत करने के लिए पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करने और आलाकमान की ओर से मिले निर्देषों से अवगत कराने के लिए आये थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो