script

रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिली प्रेमी युगल की लाशें, लोगों की कांप गई रूह

locationमथुराPublished: Jan 09, 2018 04:21:15 pm

परिवारवालों को नहीं पसंद था दोनों को प्यार, शाम को घर से निकले, सुबह मिलीं लाशें

Lover couple

Lover couple

मथुरा। जिले के थाना फरह क्षेत्र में मंगलवार को प्रेमी युगल के शव क्षत विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। लड़की का सिर धड़ से अलग था, जबकि लड़के के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। आसपास के लोगों ने जब शवों को देखा तो उनकी रूप कांप गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लड़की के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फरह इलाके के रैपुराजाट में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव मिर्जापुर ठाकुरान के रहने वाले प्रेमी युगल के शव दिल्ली आगरा रेलवे ट्रैक पर मिले। इसकी जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लड़की के परिजनों का कहना है कि किसी ने दोनों की हत्या कर शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया है।
देर रात हुई घटना
बताया गया है कि गांव मिर्जापुर ठाकुरान की रहने वाली हेमा के पड़ोस में रहने वाले बिपिन से प्रेम संबंध थे। पहले दोनों गुपचुप तरीके से मिलते, लेकिन प्यार परवान चढ़ा तो इसकी भनक दोनों के परिवारीजनों को लग गई। जिसके बाद परिवार वालों ने उन पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी थीं। सोमवार को दोनों घर छोड़कर चले गए थे, लेकिन देर शाम इनको विपिन के परिजनों ने पकड़ लिया और अगले दिन सुबह दोनों की लाशें दिल्ली आगरा रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिलीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद मामले की जांच में जुट गई है।
 

दोनों के परिजनों ने नहीं दी तहरीर
एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि लड़का-लड़की नाबालिग हैं। दोनों रात को घर से निकले थे। सुबह सूचना मिली कि लड़का और लड़की ट्रेन से कट गए हैं। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं दोनों के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो