scriptBreaking: कोर्ट ने भी माना अभी नहीं मरा रामवृक्ष | Court Questioned on Ramvriksh Yadav's Postmortem Report | Patrika News

Breaking: कोर्ट ने भी माना अभी नहीं मरा रामवृक्ष

locationमथुराPublished: Jun 16, 2016 05:30:00 pm

जवाहरबाग कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव की मौत पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब तो कोर्ट ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

Ramvriksh Yadav

Ramvriksh Yadav

आगरा। जवाहर बाग के मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव की मौत को लेकर शुरू से ही शंशय बना हुआ है। पुलिस ने जहां दावा किया था, कि रामवृक्ष की मौत हो गई है, वहीं आज मथुरा अदालत में एडीजे नवम ने विसरा रिपोर्ट को खारिज करते हुए, रामवृक्ष की डीएनए रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

पुलिस पर न्यायालय की सख्ती
एडीजे नवम विवेकानंद शरण त्रिपाठी की अदालत में गुरुवार को जब रामवृक्ष यादव की विसरा रिपोर्ट पेश की गई, तो न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया। बताया यह गया, कि रामवृक्ष के दाह संस्कार के दौरान उसकी पहचान उसके साथियों द्वारा कराई गई थी, रामवृक्ष के परिवार का एक भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसलिए रामवृक्ष की डीएनए रिपोर्ट पेश की जाए। इस मामले में सीएमओ को 15 दिन के अंदर रामवृक्ष की डीएनए रिपोर्ट देने के आदेश न्यायालय द्वारा दिए गए हैं।

मौत को लेकर उठे कई सवाल
रामवृक्ष की मौत को लेकर कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। रामवृक्ष की पुत्री अभी तक नहीं मान रही है, कि उसके पिता की मौत हुई है। रामवृक्ष की पुत्री के वकील ने भी यह दावा किया था। रामवृक्ष की पुत्री का आरोप रहा है कि पुलिस ने जिस दिन रामवृक्ष की मौत होना बताया, उसके अगले दिन उसे पुलिस लाइन में देखा गया। वहीं इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी पूरी तरह रामवृक्ष की मौत होने की पुष्टि कर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो