scriptगाय तस्करों का दुस्साहस देखिए, पथराव के बाद पुलिस जीप में टक्कर मारी, सिपाही गंभीर घायल | Cow smuggler accident UP police cosnstabel latest news | Patrika News

गाय तस्करों का दुस्साहस देखिए, पथराव के बाद पुलिस जीप में टक्कर मारी, सिपाही गंभीर घायल

locationमथुराPublished: May 12, 2019 08:26:01 pm

घायल सिपाही अमजद को नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Cow smuggler

Cow smuggler

मथुरा। शनिवार की रात गोतस्करों ने पुलिस की जीप में टक्कर मारी। हादसे में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कोसीकला में गोपाल बाग चैकी के शेरगढ़ रोड की है। बेखौफ गौतस्करों ने पुलिस के रोकने पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घायल सिपाही अमजद को नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तस्कर गायों को तस्करी के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक वाहन से गोवंश ले जा रहे हैं। इस पर गोपाल बाग के पास डायल 100 की गाड़ी खड़ी कर सिपाही ने उक्त वाहन को रुकवाने का प्रयास किया। गो तस्करों ने वाहन नहीं रोका और डायल 100 की गाड़ी में टक्कर मारकर फरार हो गए। घटना में डायल 100 का एक सिपाही घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से नयति अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिपाही के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गो तस्करों को पकड़ने के लिए छाता, कोसी और शेरगढ़ थाना पुलिस ने प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
UP Newsसे जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

ट्रेंडिंग वीडियो