scriptBig News: गोवर्धन में दो दिन की बंदी के बाद खुले मंदिरों के कपाट | Daanghati mandir opened in goverdhan mathura for devotees latest news | Patrika News

Big News: गोवर्धन में दो दिन की बंदी के बाद खुले मंदिरों के कपाट

locationमथुराPublished: Nov 30, 2018 09:59:46 am

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर तोड़फोड़ के विरोध में सभी प्रमुख मंदिर दो दिन तक बंद रहे।

Mathura news, Mathura ki news Mathura news in hindi, Latest news, goverdhan news, NGT news, National greed authority news

Big News: गोवर्धन में दो दिन की बंदी के बाद खुले मंदिरों के कपाट

मथुरा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर गोवर्धन के सबसे प्रमुख मंदिर दानघाटी मंदिर के आरती स्थल को अतिक्रमण मानते हुए तोड़ दिया गया। अन्य अतिक्रमण भी हटाया गया। इसके विरोध में सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सके। इसके बाद भी प्रशासन नहीं माना तो सेवायतों ने शुक्रवार से मंदिरों के कपाट खोल दिए।
दो दिन बंद रहे मंदिर
गोवर्धन में दो दिन से अफरा-तफरी सी है। श्रद्धालु आ रहे हैं, लेकिन मंदिरों के कपाट बंद होने के कारण अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। सेवायतों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़फोड़ के विरोध में दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारबिन्द और लक्ष्मी नारायण मंदिर को अनिश्चतकाल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी। मंदिर बंद भी कर दिए। दो दन तक बंद रहे। इस बीच सेवायतों ने तोड़फोड़ के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया। जमकर विरोध जताया। फिर भी अभियान नहीं रुका श्रद्धालु भी परेशान थे। यह देख सेवायतों ने मंदिरों के कपाट खोल दिए हैं। भक्तजन दर्शन कर रहे हैं।
सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे
सेवायतों का कहना है कि श्रद्धालुओं की समस्या को देखते हुए मंदिरों के कपाट खोलने के निर्णय लिया गया है। अतिक्रमण के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ का विरोध जारी रहेगा। उधर, उप जिलाधिकारी गोवर्धन का कहना है कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश का हर हाल में पालन कराया जाएगा। सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो