मथुरा

श्मशान के पास खंडहर में खौफनाक मंजर देख दहल गया लोगों का दिल, देखिए VIDEO

लोगों ने जब इस भयावह मंजर को देखा तो वे भय से कांप उठे।

मथुराOct 31, 2017 / 06:46 pm

मुकेश कुमार

man found dead

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र में मंगलवार सुबह को श्मशान के पास अधजली लाश मिलने से लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने जब इस भयावह दृश्य को देखा तो वे भय से कांप उठे। शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ था कि उसे पहचाना भी मुश्किल था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोवर्धन प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यहां का है मामला
थाना गोवर्धन इलाके की बड़ी परिक्रमा मार्ग में आन्यौर स्थित शमशान के पास पहाड़ी पर खण्डहर में अधजला शव पड़ा था। सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो खण्डहर में अधजली लाश देख उनके पसीने छूट गए। लोगों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों द्वारा अधजले शव की शिनाख्त प्रयास किया गया, लेकिन शव जलने से इतनी बुरी क्षत विक्षत हो चुका था कि उसे पहचाना नामुमकिन था।
नहीं हुई शिनाख्त
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पाकर गोवर्धन थाना पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया कि शव कई दिनों पुराना है। शव इतनी बुरी तरह से सड़ चुका था कि उसमें से दुर्गन्ध आ रही थी।
 

जानवरों ने खाए शव के अंग
स्थानीय युवक हरेंद्र शर्मा ने बताया कि आज सुबह उन्हें काफी बदबू आई और अंदर खण्डहर में जाकर देखा तो वहां सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। शव अधजला था। ऐसा लग रहा था कि जानवरों ने उसके अंगों को खाया हो। शव देखते ही उनके मुंह से चीख निकली जिसे सुनकर अन्य लोग आ गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.