scriptस्कूल में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | Dead body Found in School | Patrika News

स्कूल में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

locationमथुराPublished: May 19, 2019 01:10:47 pm

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

murder

स्कूल में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र में शनिवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय के ग्राउंड में एक युवक का रक्त-रंजित शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। युवक की गोलीमार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव चंदौरी निवासी 26 वर्षीय विनोद पुत्र रामरतन डंपर चालक था। बताया गया है कि शुक्रवार की शाम को विनोद अपने घर पर ही था और पड़ोस में रहने वाला एक शख्स उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था। रात में विनोद घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पता लगाने का प्रयास किया लेकिन विनोद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार की सुबह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के ग्राउंड में एक युवक का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पास जाकर लोगों ने देखा तो मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की पीठ में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास से शराब की खाली बोतल, नमकीन पाउच और खाली ग्लास मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो