मथुरा

घर से ड्यूटी पर निकली महिला का यमुना में तैरता मिला शव, हड़कंप

थाना वृन्दावन इलाके में अहिल्या गंज स्थित यमुना में एक 25 वर्षीय महिला का शव यमुना में तैरता मिला।

मथुराMay 03, 2021 / 11:52 am

arun rawat

यमुना से शव निकालती पुलिस

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा। थाना वृन्दावन इलाके में अहिल्या गंज स्थित यमुना में एक 25 वर्षीय महिला का शव यमुना में तैरता मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक महिला के शव को स्थानीय लोगों की मदद से यमुना में से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जाँच में पुलिस जुट गई है।
रविवार को घर से ड्यूटी पर निकली थाना राया निवासी 25 वर्षीय महिला मोना उर्फ़ काजल का सोमवार को थाना वृन्दावन क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में तैरता हुआ शव मिला। महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने यमुना में से शव को निकलवा कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि यमुना किनारे से महिला के चप्पल ,पर्स ,मोबाइल के साथ आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है। वृन्दावन थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि ससुराली जनों से विवाद के बाद वह करीब 2 साल से मायके में रह रही थी। मृतिका काजल की थाना सुरीर के मेंहदीपुर में हुई थी। मामले में महिला के ताऊ जगदीश प्रसाद और पिता ओमबीर सारस्वत ने मामले में पुलिस को तहरीर देने की बात कही।
रिपोर्ट – निर्मल राजपूत
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.