scriptगजब तमाशा: मुर्दा बने संपत्ति के मालिक, जिंदा लगा रहे अधिकारियों के चक्कर | Deceased property owner Shocking Revealed | Patrika News

गजब तमाशा: मुर्दा बने संपत्ति के मालिक, जिंदा लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

locationमथुराPublished: Feb 20, 2019 05:31:20 pm

जिंदा अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

Mathura news

गजब तमाशा: मुर्दा बने संपत्ति के मालिक, जिंदा लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

मथुरा। तहसील महावन में एक अजीब मामला सामने आया है जिसमें मुर्दों को संपत्ति का मालिक दिखाया गया है। जिंदा अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

ये है मामला
क्या आपने कभी मुर्दों को संपत्ति का वारिश बनते देखा है नहीं देखा तो हम आपको बताते हैं कि आखिर माजरा क्या है। तहसील महावन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी मीना शर्मा और जगदीश महावन कस्बे के रहने वाले हैं और यह लोग अपनी संपत्ति के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जब हमने तहसील महावन आए हुए जगदीश और मीना शर्मा से उनकी परेशानी का कारण जानना चाहा तो चौकाने वाली बात उन लोगों ने हमारे सामने रखी। इन दोनों का कहना है कि संपत्ति में हम लोगों के नाम नहीं हैं और जो लोग मर गए हैं उनके नाम संपत्ति में हैं हमने नाम बदलने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए लेकिन आज तक नाम नहीं बदले। हम अधिकारियों के लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि आज तहसील दिवस में हम लोग यहां आए हैं ताकि कोई हमारी सुनवाई कर हमारी खतौनी में से नाम को बदलवा सके ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो