scriptजानिए मध्य प्रदेश चुनाव में इस पार्टी के प्रत्याशियों का क्या हुआ हाल, चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस की उड़ा दी थी नींद | Devkinandan party for sawarna situation in mp assembly election update | Patrika News

जानिए मध्य प्रदेश चुनाव में इस पार्टी के प्रत्याशियों का क्या हुआ हाल, चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस की उड़ा दी थी नींद

locationमथुराPublished: Dec 12, 2018 11:42:59 am

Submitted by:

suchita mishra

जानिए एससी-एसटी एक्ट में हुए बदलाव को लेकर केंद्र व राज्य की भाजपा शासित सरकार से नाराज कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की पार्टी का मध्यप्रदेश चुनाव में क्या हुआ हाल।

devkinandan thakur

devkinandan thakur

मथुरा। एससी-एसटी एक्ट में हुए बदलाव को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा शासित सरकार से नाराज कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर इसका खुलकर विरोध किया और इसमें पुन: संशोधन के लिए दो माह का समय दिया। इसके बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों को सबक सिखाने के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाज कल्याण पार्टी बनाई। इसके लिए ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल आदि तमाम जगहों पर जनसभाएं कीं। देवकीनंदन ठाकुर मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने का दावा कर भाजपा और कांग्रेस को चिंता में डाल दिया था। इससे सबसे ज्यादा परेशानी हिंदुत्व के नाम पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा के लिए बढ़ी थी। ऐसे में हर एक शख्स को ये जिज्ञासा है कि भाजपा को सबक सिखाने का दम भरने वाली सर्व समाज कल्याण पार्टी का आखिर क्या परिणाम हुआ?
दरअसल देवकीनंदन ठाकुर का कहना था कि मध्यप्रदेश चुनाव की 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के बाद वे अप लोकसभा चुनाव 2019 में भी सर्व समाज कल्याण पार्टी के प्रत्याशी उतारेंगे। लेकिन जैसे ही वे भोपाल से उज्जैन गए, उनके तेवर कमजोर पड़ने लगे। जैसे जैसे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तो 230 के बजाय उन्हें मात्र 6 स्थानों पर ही प्रत्याशी मिल सके। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी तो उतारे, लेकिन पार्टी का ऐलान करने के बाद ठाकुर परिदृश्य से बिल्कुल गायब हो गए। वे चुनाव प्रचार के दौरान सामने नहीं आए। इसके बाद उनकी पार्टी बिल्कुल कमजोर हो गई और चुनाव के दौरान उनकी पार्टी का नाम भी सुनने में नहीं आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो