scriptभागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के पांच यू-ट्यूब चैनल हैक, हैकर ने लाइव चलाया आपत्तिजनक कंटेंट | devkinandan thakur youtube channels hacked | Patrika News

भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के पांच यू-ट्यूब चैनल हैक, हैकर ने लाइव चलाया आपत्तिजनक कंटेंट

locationमथुराPublished: May 09, 2021 03:00:08 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

पांच यूट्यूब चैनलों को किया गया हैक। साइबर टीम ने तीन चैनलों को किया रिकवर। इन चैनलों पर जुड़े हैं 40 लाख से अधिक भक्त।

devkinandan_thakur.jpg
मथुरा। प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता एवं आध्यात्मिक धर्म गुरू देवकीनंदन ठाकुर (devkinandan thakur) के धार्मिक यूट्यूब चैनलों (youtube channel) को हैकरों द्वारा हैक कर आपत्तिजनक कंटेट प्रसारित करने का मामला प्रकाश में आया है। संस्था की ओर से इसकी शिकायत सायबर क्राइम थाने में दर्ज करायी गयी है। वहीं टीम यूट्यूब को भी सूचना दी गयी है। जिसके बाद 3 चैनलों को रिकवर कर लिया गया है। अभी दो चैनलों पर हैकरों का कब्जा है। इन आध्यात्मिक चैनलों से लाखों भक्त जुड़े हुए हैं। शिष्यगण संस्था को फोनकर जानकारी ले रहे हैं ।
यह भी पढ़ें

अस्पताल में बेड के लिए घंटों भटकीं BJP MLA की पत्नी, विधायक बोले- आम जनता का क्या होगा

जानकारी के अनुसार विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट, संस्थापक देवकीनंदन महाराज के कथा प्रसंगों एवं धार्मिक संदेश, प्रियाकान्तजू मंदिर एवं कथा कार्यक्रमों की न्यूज आदि का कई चैनलों से प्रसारण किया जाता है। इनसे 40 लाख से ज्यादा भक्त-शिष्य जुड़े हुए हैं। संस्था प्रबंधक गजेन्द्र सिंह के अनुसार शुक्रवार रात्रि को अज्ञात हैकरों ने इन चैनलों के नाम बदलकर एसएनएस न्यूज लाइव कर दिया गया। इन पर आपत्तिजनक कार्यक्रम लाईव दिखाया जा रहा था। इसकी जानकारी संस्था को शनिवार सुबह हुई। यूट्यूब को रिर्पोट करने के बाद 5 से 3 चैनल रिकवर हो गये हैं।
यह भी पढ़ें

अब बिना इंटरनेट भी हाे सकेगा पैसों का लेन-देन, गूगल-पे ने शुरू की सेवा

संस्था सचिव विजय शर्मा ने बताया कि देवकीनंदन महाराज देश, धर्म एवं समाज हित के कार्यों एवं विचारों को प्रमुखता से शोशल मीडिया के माध्यम से रखते हैं। महाराज की छवि को खराब करने एवं उनकी आवाज को रोकने के लिये तमिलनाडू एवं महाराष्ट्र के आसामाजिक तत्वों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है। इनमें कुछ चैनल यूट्यूब से सर्टिफाईड है। संस्था द्वारा इसकी शिकायत मथुरा पुलिस को दर्ज करायी गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो