scriptगोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर | devotees car accident after returning from govardhan parikrama | Patrika News

गोवर्धन की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

locationमथुराPublished: May 07, 2018 12:04:50 pm

Submitted by:

suchita mishra

गाड़ी में थे पांच लोग सवार, गोवर्धन की परिक्रमा करने के बाद राधारानी के दर्शन के लिए बरसाना जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

car

car

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गोवर्धन बरसाना रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक अज्ञात ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इस रोड हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के शिकार लोग चंडीगढ़ से गोवर्धन परिक्रमा करने आये थे।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक गोवर्धन क्षेत्र के गोवर्धन बरसाना मार्ग पर बरसाना की तरफ जा रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने आगे चल रही गाड़ी संख्या PB-65-AM-4042 में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी अनियांत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार गिरने से कार में दो महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे। इस दौरान 45 वर्षीय वीरवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक वीरवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर को लेकर चालक फरार हो गया।
हादसे में घायल युवक सोरन ने बताया कि हम लोग बांके बिहारी के दर्शन कर गोवर्धन आये और यहां परिक्रमा करने के बाद राधा रानी के दर्शन करने के लिए बरसाना जा रहे थे। अनाचक पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी महेश ने बताया कि हम लोग यहां काम कर रहे थे और अचानक तेज आवाज आयी। आवाज सुनकर ग्रामीण गाड़ी के पास पहुंचे और गाड़ी के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस सूचना के करीब सवा घंटे बाद वहां पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो