scriptनशे में धुत युवक में यमुना में लगाई छलांग, देखें वीडियो | Drunken Man Jumped in Yamuna Death | Patrika News

नशे में धुत युवक में यमुना में लगाई छलांग, देखें वीडियो

locationमथुराPublished: Jun 23, 2019 03:47:43 pm

वहीं मृतक पंकज के साथी राहुल ने बताया कि हम लोगों ने शराब पी रखी थी और यमुना पुल पर आकर पंकज ने रुकने के लिए कहा। हम लोगों ने उससे पूछा कि क्या हुआ है तो उसने बताया की टॉयलेट करनी है।

River Yamuna

नशे में धुत युवक में यमुना में लगाई छलांग, देखें वीडियो

मथुरा। शराब के नशे में धुत 28 वर्षीय युवक ने यमुना के पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घंटे बाद शव को यमुना से बाहर निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में आयुर्वेदिक अस्पताल में नकली मरीज

ये है मामला

मिली जानकारी के अनुसार पंकज उम्र करीब 28 वर्ष निवासी वृंदावन शनिवार की देर रात अपने दो साथियों के साथ बाइक पर अपने दावे से घर के लिए आ रहा था। जैसे ही पंकज यमुना पुल पर पहुँचा उसने बाइक को रुकवा कर यमुना पुल से नीचे छलांग लगा दी। मामले की जानकारी पंकज के साथियों ने पंकज के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पंकज के परिजन पहुँच गए। आनन-फानन में घटना की जानकारी देर रात पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से यमुना में से पंकज के शव को बरामद कर लिया। यमुना में से पंकज के शव को बाहर निकालकर पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर पंकज ने क्यों यमुना पुल से छलांग लगाकर अपनी जान गवा दी।
यह भी पढ़ें

VIDEO सेल्फी लेने के चक्कर में डूबा युवक, मौत

बड़े भाई ने मारा था थप्पड़
वहीं मृतक पंकज के साथी राहुल ने बताया कि हम लोगों ने शराब पी रखी थी और यमुना पुल पर आकर पंकज ने रुकने के लिए कहा। हम लोगों ने उससे पूछा कि क्या हुआ है तो उसने बताया की टॉयलेट करनी है। हम लोगों ने उसे पकड़ रखा था। उसने लात और घूंसे मारकर हमें नीचे गिरा दिया और यमुना में से छलांग लगा दी। पंकज के साथियों ने बताया कि उसका अपने बड़े भाई से विवाद हुआ था, इस दौरान बड़े भाई ने इसे थप्पड़ मार दिया था, इसके बाद ही हम इसे लेकर घर के लिए के लिए निकले थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो