मथुरा

आठ साल की छात्रा ने सात दिन में पूरी की 84 काेस की ब्रजधाम यात्रा

Highlights

दिल्ली से मधुरा अपनी मां के साथ पहुंची थी बच्ची
ब्रज में 84 काेस की यात्रा पूरी करने में लगे 7 दिन

मथुराOct 18, 2020 / 10:14 pm

shivmani tyagi

ब्रज धाम परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा करती आठ साल की बच्ची

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, मथुरा। दिल्ली से मथुरा पहुंची महज आठ वर्ष की बच्ची ने महज सात दिन में ब्रज धाम की परिक्रमा पूरी की है। कक्षा एक में पढ़ने वाली यह बच्ची अपनी मां के साथ दिल्ली से मथुरा पहुंची थी।
यह भी पढ़ें

Greater Noida की सड़कों पर दुर्घटना के बाद घिसटता दिखा दुर्लभ जानवर ‘साही’ वन विभाग इलाज में जुटा

मूल रूप से इलाहाबाद के हड़िया गांव की रहने वाली आठ वर्षीय मंशा का परिवार दिल्ली में रहता है। मंशा के पिता का निधन हाे चुका है। वह अपनी बड़ी बहनों भाईयों और मां के साथ दिल्ली में रहती है। अक्टूबर माह में चल रहे पुरषाेत्तम मास में मंशा अपनी मां मिथलेश शुक्ला के साथ मथुरा पहुंची। मधुबन में मां मिथलेश के साथ मंशा ने अपनी यात्रा शुरू की और महज सात दिन में इस यात्रा काे पूरा भी कर लिया।
यह भी पढ़ें

अब थानों से गुम नहीं हाेंगे शिकायती पत्र, थाने आने वाले हर फरियादी काे मिलेगी रिसीविंग, जानिए नया नियम

ब्रज चाैरासी काेस के परिक्रमा मार्ग की लंबाई करीब 268 किलाेमीटर है। यह परिक्रमा मार्ग उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और राजस्थान राज्य से हाेता हुआ जाता है। इस परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा करने वाले राधे के भक्तों के लिए 25 पड़ाव स्थल भी हैं।

Home / Mathura / आठ साल की छात्रा ने सात दिन में पूरी की 84 काेस की ब्रजधाम यात्रा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.