scriptब्रज में तेज बारिश-ओलावृष्टि, ऊर्जा मंत्री ने लिया फसलों के नुकसान का जायजा | Energy Minister took stock of crop damage Over Heavy Rain Hailstorm | Patrika News

ब्रज में तेज बारिश-ओलावृष्टि, ऊर्जा मंत्री ने लिया फसलों के नुकसान का जायजा

locationमथुराPublished: Mar 06, 2020 08:55:17 pm

– जिलाधिकारी को ओलावृष्टि प्रभावित ग्राम पंचायतों की तीन दिन में सूची सौंपने का निर्देश

photo_2020-03-06_20-17-56.jpg
मथुरा। शुक्रवार को भी अन्नदाता के लिए आसमान से आफत बरसी। आगरा, मथुरा सहित ब्रज के कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश के दौरान ही खेतों पर पहुंच ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने फसलों के नुकसान का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें– Coronavirus आगरा के मेयर की मांग, स्थिति सामान्य होने तक ताजमहल सहित देश के सभी स्मार्क रहें बंद

ब्रज में तेज बारिश-ओलावृष्टि, ऊर्जा मंत्री ने लिया फसलों के नुकसान का जायजा
ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने मथुरा जिले के दीवानकलां, पानीगांव और अल्हैपुर गांवों का भ्रमण किया। किसानों और संबंधित अधिकारियों से ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें

बारिश और ओलावृष्टि में तबाह हुई फसल की मिलेगी क्षति पूर्ति, इस टोलफ्री नंबर पर दें सूचना

ऊर्जा मंत्री ने जिलाधिकारी को ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जल्द पूरा कराने और तीन दिन के अंदर ग्राम पंचायतों की सूची राज्य सरकार को सौंपने के आदेश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी पात्र किसानों को मुआवजा मिले यह सुनिश्चित किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो