scriptDevkinandan maharaj : प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को हिंदुत्व का प्रचार करने पर मिली परिणाम भुगतने की धमकी | famous narrator devkinandan thakur receives threats phone call | Patrika News

Devkinandan maharaj : प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को हिंदुत्व का प्रचार करने पर मिली परिणाम भुगतने की धमकी

locationमथुराPublished: Apr 20, 2022 05:22:38 pm

Submitted by:

lokesh verma

Devkinandan maharaj : प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज को दुबई के एक नम्बर से हिंदुत्व का प्रचार करने पर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने हनुमान जयंती के मौके पर महाराष्ट्र में हनुमान शोभायात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने देश में ईश निंदा कानून की जरूरत बताई थी।

famous-narrator-devkinandan-thakur-receives-threats-phone-call_1.jpg
प्रख्यात भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर महाराज को दुबई के एक अज्ञात नम्बर से हिंदुत्व का प्रचार करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस संबंध में एक तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गई है। देवकीनंदन महाराज ने हनुमान जयंती पर वासिम महाराष्ट्र में हनुमान शोभायात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए देश में ईशनिंदा कानून की जरूरत बताई थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने देवकीनंदन महाराज को धमकी दी है।
विश्व शांति सेवा चौरीटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वासिम, महाराष्ट्र में कथा के बाद 16 अप्रैल हनुमान जयंती पर संस्था प्रमुख देवकीनंदन महाराज ने हनुमान शोभायात्रा निकाली थी। इसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए थे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। इस दौरान देवकीनंदन महाराज ने हिंदू आराध्यों की शोभायात्रा पर पथराव को गलत बताते हुए देश में ईशनिंदा कानून की मांग उठाई थी।
यह भी पढ़ें- मुस्लिम छात्रों ने एएमयू में हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों से की ये अपील, आप भी करेंगे तारीफ

भाजपा का प्रचारक बताते हुए अश्लील गालियां भी दीं

उन्होने कहा कि 18 अप्रैल को प्लस 3444 नम्बर से एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल संस्था के फोन नम्बर पर आया। कॉलर ने देवकीनंदन महाराज पर हिंदुत्व प्रचार और हैदराबाद सांसद अकबरूदीन ओवैसी का विरोध करने का आरोप लगाते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी। उक्त व्यक्ति ने महाराज को भाजपा का प्रचारक बताते हुए अश्लील गालियां भी दीं। इसके साथ ही हिंदुओं को मस्जिदों पर भगवा झंडा लगाने का आरोपी बताया।
यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि : मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर बंद, भजन की आवाज भी हुई धीमी

अंत तक करते रहेंगे हिंदुत्व का प्रचार

इस संबंध में संस्था की ओर से एक तहरीर वृन्दावन के थाना जैंत में दी गई है। साथ ही कहा गया है कि हम कभी किसी दूसरे धर्म की निंदा नहीं करते हैं। अंत तक हिंदुत्व और सनातन धर्म का प्रचार करते रहेंगे। चाहें इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो