scriptआवारा पशुओं से परेशान किसान ने उठाया ऐसा कदम कि पुलिस-प्रशासन में मची खलबली | Farmer Tried to Commit Suicide over Stray Animal Problem | Patrika News

आवारा पशुओं से परेशान किसान ने उठाया ऐसा कदम कि पुलिस-प्रशासन में मची खलबली

locationमथुराPublished: Jan 19, 2019 02:36:13 pm

ग्रामीणों और पुलिस ने पीड़ित किसान को कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से नीचे उतारा।
 

Farmer

आवारा पशुओं से परेशान किसान ने उठाया ऐसा कदम कि पुलिस-प्रशासन में मची खलबली

मथुरा। आवारा पशुओं से परेशान होकर किसान पेड़ पर चढ़ गया। किसान को पेड़ पर चढ़ता देख आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया और आवाज सुन मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस ने पीड़ित किसान को कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से नीचे उतारा।
यहाँ का है मामला

पशुओं ने बलदेव विकास खंड के गांव पटलोनी निवासी निरंजन किसान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिससे आहत होकर निरंजन आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। निरंजन को पेड़ पर चढ़ा देखकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने निरंजन को समझाया लेकिन निरंजन मानने को तैयार नहीं था उसने पेड़ पर अपने गमछे से फंदा बना लिया और उसे गले में बांध लिया। जैसे तैसे लोगों ने उसे समझा कर फांसी लगाने से रोका। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बलदेव थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश शर्मा ग्राम प्रधान पटलोनी व अन्य ग्रामीणों ने निरंजन को नीचे उतारा और उसके नुकसान की भरपाई करवाने का आश्वासन किसान को दिया।
प्रशासन कुछ मदद कर दे

पीड़ित किसान निरंजन का कहना है 13 -14 बीगे गेहूं की फसल खेत में बोई थी, पूरी फसल को आवारा पशु खा गए, आत्महत्या न करूं तो क्या करूं। जो कर्जा लिया है वह कर्जा कैसे चुकेगा। बच्चों की पढ़ाई का खर्च कैसे उठेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो