scriptFire breaks out in Mathura Vrindavan Garden Hotel 2 died | मथुरा के वृंदावन होटल में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की झुलसकर मौत | Patrika News

मथुरा के वृंदावन होटल में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की झुलसकर मौत

locationमथुराPublished: Nov 03, 2022 11:09:39 am

Submitted by:

Rizwan Pundeer

मथुरा के वृंदावन गार्डन होटल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से होटल के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। एक कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे आगरा के लिए रेफर किया गया है।

mathurss.jpg
आग में फंसे होटल कर्मचारियों को बाहर निकालती दमकल की टीम
मथुरा के वृंदावन गार्डन होटल में गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। होटल की ऊपरी माले पर लगी इस आग से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मथुरा में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास बसेरा ग्रुप का वृंदावन गार्डन होटल है। होटल की ऊपरी मंजिल में गुरुवार सुबह धुंआ दिखा और देखते ही देखते से आग पूरे फ्लोर पर फैल गई। आग देख होटल स्टाफ और होटल में मौजूद लोग बाहर की ओर दौड़े। बाकी लोग बाहर आ गए लेकिन होटल के चार कर्मचारी आग में फंस गए।

आग की चपेट में आए कर्मचारियों को जब तक बाहर निकाला जाता, उनमें से दो की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.