scriptसेना भर्ती में इस युवक ने किया ऐसा कि सेना अधिकारी भी रह गए हैरान | firozabad youth in sena bharti mela fake man arrested | Patrika News

सेना भर्ती में इस युवक ने किया ऐसा कि सेना अधिकारी भी रह गए हैरान

locationमथुराPublished: Nov 16, 2018 06:02:33 pm

11 हजार आवेदकों में आज लगाई आठ हजार युवकों ने दौड़, मधुर के नाम पर पकड़ा फर्जी युवक

sena bharti 2018

सेना भर्ती में इस युवक ने किया ऐसा कि सेना अधिकारी भी रह गए हैरान

मथुरा। वेटरनिटी विश्वविद्यालय के पास मैदान में सेना भर्ती चल रही है। शुक्रवार को यहां फिरोजाबाद जनपद के अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। इस दौड़ में सेना को एक ऐसा युवक मिला जो किसी और के नाम से दौड़ा था। सेना के अधिकारियों ने इस युवक को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
सेना भर्ती में पकड़ा मुन्ना भाई
मथुरा-आगरा रोड पर वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के पास ईगल गार्डन में सेना भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को मुन्नाभाई पकड़ा। फिरोजाबाद जनपद के करीब 11 हजार आवेदकों में से आठ हजार युवकों ने आज दौड़ में भाग लिया। शिकोहाबाद निवासी मधुर के नाम पर मनोज नामक युवक ने दौड़ लगाई। मनोज ने दौड़ पूरी भी कर ली लेकिन, इसके बाद हुई चेकिंग में मनोज पकड़ा गया। लेकिन, किसी तरह मनोज मौके से भाग निकला। फिलहाल मधुर से पूछताछ की जा रही है।
सबसे अधिक आवेदन आए
सोल्जर जनरल ड्यूटी के आवेदक सबसे अधिक आए थे, इससे पूर्व गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे से सेना की भर्ती शुरू हो गई थी। 25 नवंबर तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन हाथरस जिले के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। भर्ती को लेकर सेना, प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के साझा पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।
आम आदमी की आवाजाही पर रोक
भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही भर्ती स्थल की तरफ आम आदमी की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केवल प्रवेश पास प्रस्तुत करने पर ही ईगल गार्डन की तरफ जाने की इजाजत दी गई। भर्ती स्थल के बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आंतरिक सुरक्षा और भर्ती की व्यवस्था के लिए सेना ने करीब 250 जवान लगाए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो