scriptइस चमत्कार ने सबको चौंकाया, आप भी देखें Video | Floating stones in Yamuna river mathura news in Hindi | Patrika News

इस चमत्कार ने सबको चौंकाया, आप भी देखें Video

locationमथुराPublished: Jul 25, 2017 11:31:00 am

यमुना में एक चमत्कार देखकर हर कोई चौंक गया। लोगों ने देखा कि यमुना में दो पत्थर तैरते हुए जा रहे थे। लोगों ने इन पत्थरों को बाहर निकाला।

Floating stones

Floating stones

मथुरा। यमुना में एक चमत्कार देखकर हर कोई चौंक गया। लोगों ने देखा कि यमुना में दो पत्थर तैरते हुए जा रहे थे। लोगों ने इन पत्थरों को बाहर निकाला। उनका वजन किया तो एक का 28 किलो 500ग्राम था तो दूसरा करीब पांच किलोग्राम का था। इतने वजन के पत्थर तैरते देख लोगों में आस्था उमड़ पड़ी। लोग पूजा अर्चना करने लगे । 
 
भजन कीर्तन करने लगे लोग 
जब भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई के लिए समुद्र पर सेतु बनाया गया था। उस वक्त समुद्र में जो भी पत्थर डाले गए, वे सभी पानी में तैरते रहे। त्रेता युग की ये कथा आज तक एक रहस्य बनी हुई है। लगता है वही पत्थर यमुना में आ गए हैं। इसी कारण तैर रहे हैं। ये पत्थर मथुरा के यमुना किनारे बसे सैनी मोहल्ले में हैं। पूजा अर्चना और भजन कीर्तन करते लोग चमत्कार को नमस्कार कर रहे हैं।

देखें वीडियो –


पानी से भरे ड्रम में रखा
जो लोग यमुना किनारे रहते हैं, उन्होंने पानी में तैरते हुए पत्थर कभी नहीं देखे। मंगलवार को जब पत्थर तैरते हुए मिले तो बाहर निकाले। इन पत्थरों के बारे में लोगों को बताया। फिर क्या था, बात फैल गई। लोग इन तैरते हुए पत्थरों को देखने आने लगे। इन पत्थरों को मंदिर में पानी के भरे ड्रम में रखा और तैरता देखकर पूजा शुरू कर दी।
 
लोगों ने क्या कहा
 पत्थर को तौलने वाले देव ने बताया कि यमुना जी में मिला था, यहाँ तुलवाया तो 28 किलो 500 ग्राम का बैठा। स्थानीय निवासी गीता ने कहा- ये तो कोई चमत्कारी पत्थर है। एक कंकड़ी पानी में डालते हैं तो वो भी डूब जाती है ये काफी बड़ा पत्थर है। करन सिंह ने बताया कि उसने सबसे पहले यमुना में पत्थर तैरता हुआ देखा। एक पत्थर यमुना में एक धर्मशाला में रखा है और दूसरा मेरे पास है। शिवम ने कहा कि ये यमुना में मिला था और तैर रहा है, जो कमाल की बात है। 
चमत्कार मानकर हो रही पूजा
यमुना से निकले इन पत्थरों का जब हमने कैमरे के सामने तराजू पर वजन कराया तो एक का वजन 28किलो 500 ग्राम व दूसरे का 5 किलो था। हमें फिर भी विश्वास नहीं हुआ कि इतने भारी वजन का पत्थर पानी में कैसे तैर सकता है। फिर हमने उस पत्थर को दूसरे तराजू पर वजन कराया। पत्थर उसी वजन का था। लोग इसे चमत्कार मानते हुए नमस्कार कर रहे है और पूजा अर्चना व भजन कीर्तन में जुट गए हैं।
 
देखें वीडियो –


 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो