scriptगंगा दशहरा पर यमुना में डुबकी लगाई लेकिन भारी गंदगी देख विचलिते हुए श्रद्धालु, देखें तस्वीरें | Patrika News
मथुरा

गंगा दशहरा पर यमुना में डुबकी लगाई लेकिन भारी गंदगी देख विचलिते हुए श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

3 Photos
5 years ago
1/3

मथुरा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थल मथुरा में गंगा दशहरा के मौके पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। यमुना में डुबकी लगाई। पुण्य लाभ कमाया। आज के दिन की स्नान करने का विशेष महत्व है जो भी गंगा दशहरा के दिन यमुना ने स्नान करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है । मथुरा और वृंदावन में यमुना जी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा के दिन सारे दुःख दूर हो जाते हैं। बता दें कि दशहरा के दिन देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भारी संखअया में स्नान करने मथुरा आते हैं और पुण्य कमाते हैं। यमुना में स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि मथुरा आकर उन्हें सुख की प्राप्ति होती है और जो दुःख हैं वह दूर हो जाते हैं । उन्होंने यह भी बताया कि यमुना मैया में स्नान करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। यमुना में स्नान के बाद बांके बिहारी मंदिर में जाकर भगवान की पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है की गंगा दशहरा के दिन स्नान करने से यम फांस से मुक्ति मिल जाती है।

2/3

बाहर से आए श्रद्धालुओं ने यमुना मैया में स्नान तो किया लेकिन सरकार की भी जमकर आलोचना की। उनका कहना था कि हमें स्नान करके बहुत अच्छा लगा। नगर निगम प्रशासन का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया। कोई माला बहाने वालों को रोक रहा है और ना ही कोई प्लास्टिक की पॉलीथिन वालों को बहाने से रोक रहा है। हमने स्नान तो किया लेकिन यहां की गंदगी को देखकर हमारा मन विचलित हो गया। इस पवित्र भूमि पर इस तरह की गंदगी देखने को मिलेगी इसका अंदाजा नहीं था ।

3/3

यमुना स्नान को देखते हुए प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए। रिवर पुलिस के जवान मुस्तैदी से स्टीमर बोट द्वारा यमुना जी में लगातार गश्त लगाते रहे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुस्तैद रहे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.