अधिकारी ने कहा कि फार्महाउस को खाली करने के लिए 25 अप्रैल को एक बेदखली नोटिस 25 करोड़ रुपए के रजिस्ट्री मूल्य के साथ जारी की गई थी। इस संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य अनुमानित तौर पर 100 करोड़ रुपए है।
माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर 8,191 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। यह कर्ज भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले 13 बैंकों के समूह ने दिया था। इसकी वसूली का दबाव पडऩे पर माल्या मार्च 2016 में लंदन भाग गए। उन्हें बीते महीने लंदन में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।